बमोर, टोंक से मंडफिया जा रही 400 यात्रियों की पैदल यात्रा का देवली में स्वागत, भोजन व रात्रि विश्राम की व्यवस्था।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। श्री सांवलिया सेठ मंदिर निर्माण सेवा समिति, हनुमान नगर देवली की ओर से सेवा कार्यों की कड़ी में बमोर, टोंक से श्री सांवलिया सेठ जी, मंडफिया के लिए रवाना हुई पैदल यात्रा का देवली में स्वागत किया गया। समिति से जुड़े समाजसेवी व क्षेत्र के प्रमुख भामाशाह के.पी.सिंह नरुका ने बताया कि इस पैदल यात्रा में करीब 400 पैदल यात्री शामिल थे। देवली पहुंचने पर यात्रियों को समिति की ओर से रोककर श्रद्धापूर्वक भोजन प्रसादी करवाई गई तथा रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी में हलवा, पूरी, पकौड़ी एवं दाल सहित विभिन्न व्यंजन तैयार किए गए। समिति के पदाधिकारियों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ यात्रियों की सेवा की और भोजन प्रसादी परोसी। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि श्री सांवलिया सेठ जी के दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की सेवा करना समिति के लिए सौभाग्य की बात है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भोजन एवं रात्रि विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई, ताकि श्रद्धालु विश्राम के बाद अपनी यात्रा सुगमता से आगे जारी रख सकें। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। पैदल यात्रियों ने समिति द्वारा की गई सेवा एवं व्यवस्थाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *