“थोड़ा है थोड़े की जरूरत है” भामाशाह ने 4 पंखे गुप्त दान किये,8 की ओर आवश्यकता।
देवली:-(बृजेश भारद्वाज)।शहर के गणेश रोड स्थित मोक्षधाम में बने टीनशेड में गर्मी से राहत के लिए 12 पंखे लगाए जाने हैं। जिससे अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों को यहां गर्मी में सुविधा मिल सके।
इसे लेकर शनिवार को एक भामाशाह द्वारा 4 पंखे गुप्तदान के रूप में प्राप्त हुए। आशीष पंचोली ने बताया कि अब भी शेष 8 पंखों की ओर आवश्यकता है। मोक्षधाम में पंखे दान करने के इच्छुक दानदाता सहयोग कर सकते हैं। इस दौरान व्यवस्थापक चंद्रभान गोयल, पंकज जैन सर्राफ़, राकेश ओसवाल एवं आशीष पंचोली मौजूद थे। व्यवस्थापक पंकज जैन ने बताया कि पंखे भेंट करने के लिए इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं। गौरतलब है कि जब से पंकज जैन की युवा टीम ने देवली मोक्षधाम की बागडोर संभाली है तभी से उक्त स्थान की व्यवस्थाओ में सुधार देखने को मिला है। अंतिम संस्कार के लिए आ रही लकड़ी की कमी को पूरा करने के अथक प्रयास किये जा रहे है जिसमे युवा टीम की मेहनत व लगन का बहुत बड़ा योगदान रहा है।










