आर.आर. कॉलेज ऑफ वेटरिनरी एंड एनिमल साइंस, देवली में सींग के कैंसर से पीड़ित गाय का सफल जीवनरक्षक ऑपरेशन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। आर.आर. कॉलेज ऑफ वेटरिनरी एंड एनिमल साइंस, देवली में सींग के कैंसर से गंभीर रूप से पीड़ित एक गाय का सफल जीवनरक्षक सींग विच्छेदन ऑपरेशन किया गया। कैंसर के कारण प्रभावित सींग को शल्य चिकित्सा द्वारा सावधानीपूर्वक हटाया गया, जिससे संक्रमण और कैंसर के आगे फैलने की संभावना को रोका जा सके तथा गाय के जीवन की रक्षा की जा सके। इस जटिल शल्य चिकित्सा को डॉ. राहुल चौरसिया, डॉ. भार्गव एवं डॉ. मोनिका के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। ऑपरेशन के दौरान कॉलेज के चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया। ऑपरेशन के बाद गाय की स्थिति स्थिर है तथा उसे आवश्यक उपचार एवं देखरेख प्रदान की जा रही है। इस सफल जीवनरक्षक शल्य चिकित्सा से कॉलेज के पशु चिकित्सकों की दक्षता और पशु कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत हुआ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *