देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। एस वी ई ई पी कार्यक्रम अंतर्गत पशुपालन विभाग द्वारा आज पशु चिकित्सालय देवली में चौपाल का आयोजन कर पशुपालको को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए मतदान दिवस के दिन अधिकाधिक मतदान हेतु जागरूक किया गया।
जिसमे बताया गया कि 26 अप्रैल को अधिकाधिक मतदान करे। जहाँ डा. फहीम अख्तर, राम कुमार मीणा, फारूक अली, प्रियंका बैरागी, पशुधन निरीक्षक एवम पशुपालको ने भाग लिया।