भारतीय जनता पार्टी देहात मंडल की सयुक्त बैठक संपन्न।
देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भारतीय जनता पार्टी देहात मंडल देवली नासिरदा और दूनी की सयुक्त बैठक रविवार को सिरोही देहलावल जी धर्मशाला में संपन्न हुई जिसमे मुख्य अतिथि टोंक सवाई माधोपुर लोकसभा प्रत्यासी,अध्यक्षता टोंक जिला अध्यक्ष अजीत सिंह मेहता, विसिष्ट अतिथि नरेश बंसल, सयोजक टोंक सवाई माधोपुर लोकसभा सरोज बंसल जिला प्रमुख, पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर, उप जिला प्रमुख आदेश कंवर, प्रदेश युवा मोर्चा महामंत्री चंद्रवीर सिंह चौहान, जिला मंत्री जितेंद्र चौधरी रहे। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अजीतसिंह मेहता ने सभी कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर लोकसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया।
नरेश बंसल और चंद्रवीर सिंह ने 2 तारीख को नामांकन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आहवान किया इस दौरान भाजपा देवली देहात मंडल अध्यक्ष सांवरिया बैरागी, दूनी मंडल अध्यक्ष बनवारी जाट, नासिरदा मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़ थावला, पूर्व सरपंच देवेंद्रसिंह, आंवा सरपंच दिव्यांश भारद्वाज, चंदसिंहपुरा सरपंच प्रतिनिधि गुलाब गुर्जर, देहात महामंत्री मदन धाकड़, जय सिंह कछावा, रामदेव धाकड़, अतुल परासर पदम बिजवाड़, अंकित डाबर,एडवोकेट अजीत सिंह, शिवजिराम प्रतिहार, अजय सिंह, छीतर लाल डागर, येतेंदर नामा, विनोद माहूर, रामदेव धाकड़ सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।