51 किलो फूलो की माला के साथ जेसीबी से फूल बरसा कर गौरा का किया आतिशी स्वागत।

* युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज शर्मा के नेतृत्व में भगवान श्री राम जी तस्वीर और हनुमान जी का गदा भेंट कर स्वागत सम्मान।

*प्रदेशाध्यक्ष शंकर गौरा ने सभी कार्यकर्ताओं का जताया आभार।

* युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़:-शंकर गौरा।

 

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। सोमवार को देवली में भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गौरा का स्वागत भाजयुमो अध्यक्ष मनोज शर्मा के नेतृत्व में सेंकड़ो युवा कार्यकर्ताओं ने 51 किलो फूलो की माला और भगवान श्री राम जी तस्वीर और हनुमान जी का गदा भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान युवा कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से फूल बरसा कर व आतिशबाजी करके ढोल बजाते हुए मुख्य रोड से विश्राम ग्रह तक लेकर गए।कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष शंकर गौरा ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद आभार जताया एवं जल्द कार्यकारिणी घोषित कर युवा जोश के साथ प्रदेश में युवा के लिया काम करने का भरोसा दिलाया व संगठन को मजबूत करने और युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है और युवाओं के सहयोग से ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा,जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत,मंडल अध्यक्ष अंकित जैन,मंडल उपाध्यक्ष आशीष पंचोली,राकेश ओसवाल,शिवराज साहू,नवल चतुर्वेदी,दिनेश जैन,हनुमान बालसोरा,युवा मोर्चा महामंत्री दक्ष जैन,लोकेश ग्वाला,सुनील ग्वाला,सहित सेंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *