देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दूनी देहात मंडल में भाजपा सक्रिय कार्यकर्ताओ का सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का आयोजन भाजपा दूनी देहात मंडल अध्यक्ष अतुल कुमार पाराशर के सान्निध्य में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय,श्यामा प्रसाद मुखर्जी के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें जिला के कप्तान जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान,जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण माहेष्वरी, जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा उदय लाल गुर्जर,जिला मंत्री शिवजीलाल चौधरी ,जिला पदाधिकारी ओमप्रकाश गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी नीति नैतिकता पर आधारित राजनैतिक पार्टी है, उन्होंने कार्यकर्ताओ से आव्हान किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाया ।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओ ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याएं रखी जिनके समाधान का आश्वासन जिलाध्यक्ष ने दिया। सम्मेलन में कार्यक्रम संयोजक रमेश भारद्वाज,उपसंयोजक निहाल सोनी, मंडल प्रतिनिधि मुरारी लाल शर्मा, आँवा सरपंच दिव्यांश भारद्वाज ,कनवाड़ा सरपंच प्रतिनिधि दीनबंधु नागर,ख्वासपुरा सरपंच हेमराज मीणा,बडौली सरपंच प्रतिनिधि धनपाल सैनी,रघुराज सिंह सोलंकी,खेमराज गुर्जर पूर्व सीआर,सुशील बज,विष्णु झवंर,प्रकाश लुहाड़िया,नंदलाल जाट,ओमप्रकाश जाट, बंकट सिंह,राधेश्याम सैन,सागर सैनी,अशोक सैनी,विष्णु सोनी,देवराज माली,रॉकी खांडल,ऋषिपाल गुर्जर,भूपेंद्र मेहरा समेत देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
इशी प्रकार नासिरदा में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमे बतौर मुख्य अथिति विधायक राजेंद्र गुर्जर ने शिरकत की। पं दीनदयाल एंव श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माला पहनाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। स्थापना दिवस पर पार्टी के सेवा, संस्कार, समर्पण की भावना,पार्टी विचारधारा एंव योजनाओ पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नारायण धाकड़ एंव पार्टी के कार्यकर्ताओ ने विधायक को माला साफा पहनाकर स्वागत किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष एडवोकेट सत्यनारायण धाकड़ ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता रामदयाल धाकड़,महामंत्री एंव कार्यक्रम संयोजक रतनलाल माहेश्वरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र तिवाड़ी,पंचायत समिति सदस्य पिंटू जैन, जी. एस. एस. अध्यक्ष शिवराज नागर,रंग लाल कहार,पप्पू सिंह भंवर धाकड़, प्रधान नागर, रामलाल कीर,गोवर्धन रतनपुरा,हिसामपुर सरपंच राजेंद्र धाकड़, नासिरदा सरपंच प्रतिनिधि उदय सिंह,तुलसीराम रामथला,छोटू लाल मालेड़ा,तेजमल कुमावत,दुर्गालाल,सत्यनारायण गुर्जर,पंकज जैन,नन्दलाल गुर्जर,भारत सिंह कार्यक्रम सहसंयोजक अमरजीत, देवेंद्र सिंह हिसामपुर,शैतान सिंह,नरेंद्र गुर्जर,कुलदीप राजस्थान, निर्मल, रवि मेघवंशी,आदि सभी पंचायतो से कार्यकर्ता मौजूद रहे।