भाजपा के संस्थापक सदस्यों, मिसा बंदियों सहित कुल 50 वरिष्ट कार्यकर्ताओ का किया सम्मान।

News Featured

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल देवली स्थापना दिवस सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत सक्रिय सदस्यों की बैठक में भाजपा के संस्थापक सदस्यों, मिसा बंदियों सहित कुल 50 वरिष्ट कार्यकर्ताओ का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, ओम प्रकाश गुप्ता मुख्य वक्ता सहित जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण माहेश्वरी, जिला मंत्री शिवजी लाल चौधरी, मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर,पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश जिंदल, भाजपा संस्थापक सदस्य प्रेम चंद शर्मा,पूर्व मंडल अध्यक्ष आर पी धाकड़, पूर्व भाजपा देवली शहर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत रतिराम पहाड़िया मंच पर उपस्थित थे। सभी सभी अतिथियों ने भारत माता , प दीनदयाल उपाध्याय,श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर ओम प्रकाश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की स्थापना से लेकर वर्तमान समय तक की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। इसके बाद जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते। करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही हमारी पूंजी और मजबूत कड़ी है और इन्हीं कार्यकर्ताओं के सारे आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है

और 2 सांसदों से आज 303 सांसदों की पार्टी है। आज कार्यकर्ताओं की वजह से ही 60 सालों के बाद देश के केंद्र में लगातार 3 बार सरकार बनी ओर इसका करना सभी कार्यकर्ता एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश का विश्वास है। ओर साथ ही राजस्थान की भजन लाल सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। अंत में कार्यक्रम संयोजक उमाशंकर खूंटेटा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नवल किशोर चतुर्वेदी, नवनीत धाकड़, नन्दसिंह शक्तावत,किशन गौरव बैरवा, राजकुमारी सेन,देवराज गुर्जर,मुकेश मीणा ,कुलदीप सेन, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *