देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। अंसारी समाज देवली की जानिब से ब्रिटिश रॉयल नेवी में पहली मुस्लिम महिला कैप्टन बनने पर कैप्टन दुर्दाना अंसारी को अंसार वेलफेयर सोसाइटी की और से दिली मुबारक बाद पेश की गई है। और उनके सुनहरे भविष्य की कामना की गई है।
ग़ौरतलब बात यह है कि कैप्टन दुर्दाना अंसारी के पुर्वज अविभाजित भारत _ब्रिटिश भारत के यूपी से ताल्लुक रखते थे। 1960_70 के दशक में माइग्रेट हो कर इंग्लैंड में आबाद हो गए। उन्हें बधाई देने वालों में पूर्व भारत सरकार के महा अधिवक्ता एम. डी. अंसारी, मोहम्मद इदरीस, हारून अंसारी, अय्यूब बाबा, डॉ आकिब अंसारी , शमी रंगरेज थे।


