सभी 24 मरीज़ों का निशुल्क मोतियाबिंद का सफल आपरेशन,दृष्टि लाभ हुआ प्राप्त।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। जन सेवा समिति देवली द्वारा 15 तारीख को सहाय हॉस्पिटल जयपुर के माध्यम से चयनित 24 व्यक्तियों का निशुल्क मोतियाबिंद का सफल आपरेशन के लिए जयपुर ले जा कर 16 तारीख को किया गया। अध्यक्ष नवल किशोर मंगल ने जानकारी देते हुए बताया कि मरीज़ों को गुरुवार जयपुर से देवली पहुंचाया गया।

सभी व्यक्ति को दृष्टि लाभ प्राप्त हुवा एवम संतुष्ट थे। देवली आने पर पेंशनर्स भवन पर जन सेवा समिति के सदस्यों द्वारा उनका हाल चाल जानकर व जयपुर में प्राप्त सुविधाओं की जानकारी ली गई। सभी मरीज वहाँ दी गई सुविधाओं चाय, भोजन, बिस्तर आदि से संतुष्ट थे। दुबारा दवाई व जाँच हेतु 24 तारीख को वापस पेंशनर्स भवन पर पर बुलाया है। इस दौरान जन सेवा समिति के सत्यनारायण गोयल, कन्हैया लाल लूनीवाल, राजेंद्र शर्मा, दुर्गा लाल खींची, अशोक विजय आदि ने अपनी सेवाएं प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *