देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर के प्रमुख भामाशाह व जनसेवा समिति देवली के अध्यक्ष नवल किशोर मंगल जो कि जरूरतमंदो की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते है। मंगल ने गुरुवार को भगवान गुरु कृपा संस्थान पहुँचकर पंडित मुकेश गौतम से ज्योतिषिय परामर्श लेकर आशिर्वाद प्राप्त किया।
ज्ञात रहे कि मंगल ने आमजन को सहूलियत देने व शव को शमशान घाट तक पहुचाने के उद्देश्य से निशुल्क शव वाहन की व्यवस्था की हुई है। वही बोरडा गणेश जी स्थित मंगल वाटिका में शानदार उद्यान बनवाकर उसमें बच्चों के मनोरंजन के लिए टॉय ट्रेन की व्यवस्था भी करवाई है व सामाजिक कार्यों में भी मंगल बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं जन सेवा समिति से जुड़कर इन्होंने कई प्रकार के सामाजिक कार्यों को गति दी है। इनके साथ शहर के कई बुजुर्ग व पेंशनर्स इन नेक कार्यों में श्रमदान कर पुण्य पुण्यार्जन अर्जित कर रहे हैं।
कोरोना काल में भी मंगल ने मानव सेवा कार्यो में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। इनके साथ सुपुत्र अभिषेक मंगल व पत्नी इंदू मंगल भी जन सेवा के कार्यों में अग्रिम पंक्ति में खड़े मिलते हैं। नवल मंगल का पूरे टोंक जिले में उद्योगपति के तौर पर भी एक बड़ा नाम है। इनकी एक ही सोच है सादा जीवन उच्च विचार जनमानस की सेवा।



