देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। गुरुवार को श्री सांवरिया सेठ मंदिर देवली ट्रस्ट की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें मौजूद सभी सांवरिया सेठ के भक्तों द्वारा सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर ठाकुर रामसिंह शक्तावत को नियुक्त किया गया।जहां नवनिर्वाचित अध्यक्ष ठाकुर रामसिंह शक्तावत द्वारा उपाध्यक्ष पद पर संपत सुवालका व सचिव पद पर के पी सिंह नरूका को एवं कोषाध्यक्ष पद पर मनीष पाराशर व सहसचिव पद पर पंकज अग्रवाल को नियुक्त किया गया।



