Deolikhabarexpress

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून की तैयारियां शुरू।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस आगामी 21 जून 2026 के सफल आयोजन की तैयारियो के अन्तर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज सम्पन्न हुआ । जिसमें उपखण्ड की प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर योगाभ्यास कराने वाले योग शिक्षकों को प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया। जिसमें शारीरिक शिक्षकों व आयुर्वेद ‌विभाग के योग शिक्षकों ने भाग लिया। ब्लॉक स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम के योग प्रशिक्षक ने सभी को आसन, प्रणायाम, ध्यान आदि योगाभ्यास करवाया। ब्लॉक नोडल अधिकारी डा०पी०एल जांगिड ने सभी की अपने पंचायत मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम अनुशासित, व्यवस्थित,समय प्रबन्धन के साथ प्रोटोकाल के अनुसार करवाने हेतु कहा। साथ ही प्रतिभागियों को भी अपने जीवन के योग को -अपनाने व लोगों में जागरूकता फैलाने का आव्हान किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक नोडल अधिकारी डा० हजारीलाल बैरवा,कंपाउंडर हीरा लाल,कंपाउंडर मनोज कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top