यौमे आशूरा पर मातमी धुनों पर ताजिए निकाले गए।

देवली शहर में मोहर्रम अवसर पर ताज़िए निकाले…..

 

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। हक, इंसाफ, कुर्बानी शहादत का पर्व मनाया गया। शहर की विभिन्न जगहों से खूबसूरत ताज़िए निकाले गए शाही जामा मस्जिद क्षेत्र से भिश्ती मोहल्ला, कुरैशी मोहल्ले से, एजेंसी एरिया से, बंगाली कॉलोनी आदि से ताज़िए निकाले गए। सभी ताजियों का छतरी चौराहे पर मिलन हुआ। इस दौरान पत्तेबाजों ने हैरत अंगेज करतब दिखाए। समाज के लोगों ने गम का मुजाहिरा करते हुए अपने सिनो पर हाथ रखा।
और हाय हुसैन लब्बैक हुसैन की सादाये बुलंद की। समाज के बहुत से मर्द औरतों ने काला लिबास पहन कर गम का इजहार किया। हुसैनी लोगों ने अपने दाएं हाथ की बाज़ू पर इमाम जामीन बांध रखा था वहीं जगह जगह छबीले लगाई गई। तबर्रूक बांटा गया। छतरी चौराहे पर प्रशासनिक अधिकारी देवली पुलिस उपाधीक्षक राम निवास मुंड, देवली व एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह, ठाकुर रामसिंह कुचलवाड़ा आदि की दस्तारबंदी की गई इसी के साथ साथ, अकील कुरैशी, मो. इदरीस, सद्दाम आवा, सदर अ. खालिक अब्बासी की भी दस्तारवंदी की गई। शाही इमाम मुफ्ती शाकिब रज़ा द्वारा हज़रत इमाम हुसैन (रज़ी.) के बारे में बताया कि उन्होंने ज़ालिम बादशाह यज़ीद की गुलामी स्वीकार नहीं की। और हक इंसाफपसंदी, कुर्बानी शहादत का रास्ता चुना और अपनी और अपने 72 जानिसारॉ के साथ शहादत को चुना। बहुत से इबादत गुज़ार मोमिनों ने रोज़े रखें और इबादतें की। उन्होंने मुल्क के लिए दुआएं की, अमन शांति बेहतर जीडीपी अच्छी वर्षा हेतु रब से दुआ मांगी। ढोल ताशे के साथ गमगीन मातमी धुनों के साथ ऊंचा स्थित कर्बला में ताजियों को शहराब किया गया। इस दौरान आर ए सी के साथ साथ नियमित पुलिस बल भी मौजूद रहे। समाज के सदर अ. खालिक अब्बासी, मो. इदरीश, हारून अंसारी द्वारा जानकारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *