मुनि प्रणीत सागर ससंघ का रीको में प्रवचन व आहार चर्या भी वही होगी आज।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर में स्मृति परिवर्तन वर्षायोग कर रहे मुनि प्रणीत सागर महाराज एवं क्षुल्लक विधेय सागर रविवार को रीको क्षेत्र जाएंगे।इस दौरान औधोगिक इकाइयों का भ्रमण करने के बाद सौरभ इंडस्ट्रीज में प्रवचन एवं वही पर आहरचार्य की व्यवस्था होगी।

रीको इंडस्ट्रीज एरिया अध्यक्ष कृष्ण कांत गोयल ने बताया मुनि ससंघ रविवार सुबह साढ़े 8 बजे पार्श्वनाथ धर्मशाला से रीको क्षेत्र आएंगे।इस दौरान औद्योगिक इकाइयों के भ्रमण का कार्यक्रम भी है।इसमें श्रुत शाला के विद्यार्थी एवं समाज के लोग जुलूस के साथ मुनि श्री को रिको में लेकर आएंगे। वहीं पर महाराज श्री का प्रवचन व आहार चर्या भी रखी गई है। रीको अध्यक्ष कृष्णकान्त गोयल ने बताया कि महाराज श्री के स्वागत में 27 स्वागत द्वार बनाकर भव्य स्वागत किया जाएगा। साथ ही कई औधोगिक इकाईयों का भ्रमण भी कराया जाएगा।इस दौरान पाद प्रक्षालन कर मुनी श्री का आर्शिवाद प्राप्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *