टोंक निवाई में कार्यवाही किन्तु देवली पर मेहरबानी आखिर क्यों?
देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। विगत कुछ दिनों से निवाई टोंक में मिलावटी घी तेल मावा मसालो पर जबरदस्त कार्यवाही हो रही लेकिन अधिकारी लगता है देवली पर मेहरबान है इसलिए देवली में सिर्फ खानापूर्ति करके इति श्री कर लेते है विगत कुछ वर्षो से देवली नकली घी का हब बनकर कर उबरा है लेकिन आज तक देवली में कोई बडी कार्यवाही नही हुई है अब या तो दुकानदार अधिकारियों से ज्यादा चालाक है या फिर अधिकारियों की देवली पर खास मेहरबानी है गलती से देवली में किसी आइटम के सेम्पल भरे जाते है या तो वो कम्पनी के पेकिंग होते है या सेम्पल पास होने वाले सामान! ओर अगर कोई सेम्पल फेल भी हुआ तो उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक नही होती पता ही भी नही चलता की हम मिलावटी खा रहे है और तो ओर सेम्पल की रिपोर्ट आती है जब तक तो सामान बिक कर लोग खा भी चुके होते हैं। आसपास के शहरों देवली ऐसा शहर है जहां पर मिठाई मसाले देसी घी कचोरी चाय पनीर की सबसे ज्यादा खपत है लेकिन फूड अधिकारियों की उदासीनता के कारण सबके पो बारह पच्चीस है ना कोई कहने वाला या कोई सुनने वाला ओर तो ओर देवली में फ़ूड अधिकारी नही आते उससे पहले तो दुकानदारों के पास सूचना होती है अधिकारी आते है जब तक तो मिलावटी आइटम पार हो जाता है। बहुत समय से मीडिया मिलावट को लेकर समय समय पे आवाज उठाता रहा है लेकिन किसी के कानो पर जु नही रेंगती हैं। देखना है कब तक देवली पर अधिकारीयो की मेहरबानी रहती है या जल्द ही कोई बड़ी मिलावट पर कोई औचक कार्यवाही देखने को मिलती है।










