कई वाहन बिना फिटनेस व बिना बीमा के सड़क पर दौड़ रहे,परिवहन विभाग खामोश।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर व आसपास के क्षेत्र में कई वाहन बेखोफ होकर बिना फिटनेस व बिना बीमा के सरपट सड़क पर दौड़ रहे है। जिन्हें कानून का रति भर भी ख़ौफ़ नही है। इनकी वजह से सवारियों की कई बार जान आपत में आ चुकी है। मगर पुलिस प्रशाशन व परिवहन विभाग इस ओर गंभीर नज़र नही आ रहा है।

इनमें विशेषकर देवली से ग्रामीण रूटों पर चलने वाली बसे व शहर में संचालित कई निजी स्कूलों के चौपहिया वाहन शामिल है। जहाँ मासूम बच्चो का जीवन इस लापरवाही की भेंट कभी भी चढ़ सकता है। अभी आज की ही ताज़ा घटना है। थाना क्षेत्र के राजमहल गांवड़ी रोड पर सोमवार सुबह एक निजी बस अनियंत्रित होकर नाले की पुलिया से झूल गई। इस दुर्घटना में लगभग आधा दर्जन यात्रियों को चोटें आई है।

बस में करीब 30 यात्री सवार थे। जिसमें स्कूली बच्चे भी शामिल है। हालांकि इन खटारा बसों की दुर्घटनाग्रस्त होने की ये पहली घटना नही है पूर्व में भी कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी है। मगर संभंधित विभाग मौन है। शायद किसी बड़े हादसे का इंतज़ार हो रहा है। जबकि ऐसे हादसों से सबक लेते हुए इस तरह के खटारा वाहनों को चिन्हित कर कठोर कार्यवाही अमल में लानी चाइये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *