देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। सोमवार को उच्च माध्यमिक बालिका आदर्श विद्या मंदिर पटेल नगर देवली में *सप्त शक्ति संगम* कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम संयोजिका निर्मला सोनी प्रधानाचार्य द्वारा आये हुए अतिथियों का परिचय करवाया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना जिला संयोजिका गीता गुप्ता के द्वारा रखी गयी ।
कार्यक्रम में मंच संचालन अनुराधा शर्मा नेकिया,मुख्य वक्ता मंजू स्वर्णकार द्वारा ” *माताएं ही शक्ति का पुंज है”* *बालक के विकास ओर परिवार को एक सूत्र में बाधने की भूमिका* विषय के अन्तर्गत कुटुम्ब प्रबोधन विषय पर प्रकाश डाला गया। स्नेहा दाधीच ने *पर्यावरण की भारतीय दृष्टि* पर प्रकाश डाला। साथ ही अपने ओजस्वीपूर्ण विषय से सभी मातृ शक्तियों को स्तब्ध कर दिया वहीं अनामिका पंचोली ने आज की ज्वलंत समस्या को ध्यान में रखते हुए अपनी कविता से ओर उद्बोधन में कहा कि महिलाओं की सप्त शक्तियों को जागृत करना आज की आवश्यकता है।
राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है क्योंकि महिलाओं को ही अपने बालक-बालिकाओं को संस्कार देकर अपनी भूमिका निभानी है। इस कार्यक्रम में माताओं से सामान्य ज्ञान एवं धार्मिक आध्यात्मिक प्रश्न बालिका शिक्षा सह प्रांत प्रमुख सीमा माथुर द्वारा पूछें गए इस दौरान विजेता माताओं को पुरस्कृत भी किया गया। विद्यालय की बालिकाओं द्वारा प्रेरक महिला चरित्र में किरण बेदी,अहिल्या बाई होलकर,झांसी की रानी लक्ष्मीबाई,राजमाता जीजा बाई के सजीव चरित्र प्रस्तुत किए।
विद्यालय की बालिकाओं द्वारा *हम ही मातृ शक्ति हैं * गीत की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्ष चित्रा डिडवानिया ने आज के परिपेक्ष को ध्यान में रखते हुए *बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ बेटियों को रिलांगनाए न बना कर वीरांगनाएं बनाए। इसकी जिम्मेदारी मां की है। कार्यक्रम संयोजिका निर्मला सोनी द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया। अंत में सीमा माथुर द्वारा सभी मातृ शक्ति को संकल्प दिलाया गया।


