|

लाखों रुपये के बालों से भरा कट्टा चुराने वाला शातिर बालचोर गिरफ्तार।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। जिला टोंक के पुलिस अधीक्षक रोशन मीना (आई.पी.एस.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी और वृत्ताधिकारी वृत्त देवली के मार्गदर्शन में, थाना देवली पुलिस ने चोरी के मामले में एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने पिकअप से बालों का कट्टा चुराने वाले आरोपी को दबोच लिया है। ​पुलिस थाना देवली के अनुसार, दिनांक 26.09.2026 को चर्च रोड, देवली स्थित एक दुकान के पास खड़ी पिकअप गाड़ी से लाखों रुपये कीमत के बालों से भरा कट्टा (बैग) चोर चुराकर ले गए थे। इस संबंध में दिनांक 04.10.2026 को प्रकरण संख्या 259/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर माल और मुलजिम की तलाश शुरू की गई थी।
​प्रीति रत्नु पुलिस थाना देवली प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। ​टीम द्वारा अथक लगन और परिश्रम के साथ तकनीकी व मानवीय आसूचना का संकलन किया गया। ​विभिन्न जगहों के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए और पूर्व में चालान सुदा अपराधियों के संबंध में जानकारी जुटाई गई। ​तलाश के दौरान सामने आया कि शातिर चोर घटना के बाद अपना फोन बंद करके मध्य प्रदेश, झुंझुनू और सीकर में छुप रहा था। ​पुलिस टीम ने अथक प्रयास करते हुए आरोपी को चोमू टोल से डिटेन कर राहुल गवारिया (पुत्र महेन्द्र गवारिया)  जिसकी उम्र  22 वर्ष  है जो कि द्वितीय पनवाड़ मोड़ कॉलोनी, देवली का निवासी है।  इस प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया।
​इस सराहनीय कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में
सुरेश चांवला, सउनि (साइबर सैल),अब्दुल वहाब, सउनि,मोहम्मद इस्माइल, कानि,इमरान, सउनि,
शंकरलाल, कानि,धाराजिंसंह, कानि सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे, जिनकी विशेष भूमिका रही।

Deolikhabarexpress logo

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *