|

मतदान सूची प्रपत्र ऑनलाइन भरे जाने के संबंध में जानकारी प्रदान की।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। विधानसभा क्षेत्र देवली उनियारा के SIR ऑनलाइन फार्म डिजिटाइजेशन प्रेजेंटेशन के लिए मास्टर ट्रेनर सत्येंद्र जोशी द्वारा महाविधालय के विद्यार्थियों को मतदान सूची गहन पुनरीक्षण का गणना प्रपत्र को ऑनलाइन भरे जाने के संबंध में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विद्यार्थियों की आशंकाओं का भी समाधान किया गया।

विद्यार्थियों को इस संबंध में पूछे गए प्रश्नों का जवाब देते हुए समस्या का निस्तारण किया गया SIR के प्रति आमजन में जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ विद्यार्थियों को अपने और अपने परिवार के SIR पपत्र को भरने व BLO की मदद करने के लिए भी संकल्प दिलाया गया इस मौके पर स्टार इन्फोटेक कॉलेज के निदेशक मोहम्मद इदरीश भी मौजूद रहे तथा इस महत्वपूर्ण उपयोगी जानकारी के लिए उन्होंने महाविद्यालय परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया गया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *