देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। संयुक्त निदेशक अजमेर संभाग डॉ. महावीर प्रसाद शर्मा ने म.रा.नि. सतवाड़ा (बालुन्दा) का औचक निरीक्षण किया। कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं के गृह कार्य की जांच की। सम्बलन में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। शिक्षकों को नियमित गृह कार्य जांच व टीएलएम/एबीएल किट का अधिक से अधिक उपयोग करने के निर्देश प्रदान किये। संस्था प्रधान राजेश कुमार खींची ने विद्यालय की जानकारी प्रदान की। संयुक्त निदेशक विद्यालय के संस्थापन, लेखा शाखा व पोषाहार की जांच कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। इस अवसर पर एसीबीईओ अरुण कुमार शर्मा व समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।



