|

नेहरू जी ने बच्चों के कल्याण और विकास के लिए किये अथक प्रयास :- सौरभ जिंदल

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भारत देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू की जंयती मनाई गई। इस अवसर पर नगरपालिका देवली परिसर में नेहरू उद्यान में नेहरू प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस मौके पर वक्ताओं ने नेहरू जी की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके भारत देश में पंच वर्षीय योजना, प्रथम एवं एशियाई खेल,आइ आइ एम, आई आई टी, एम्स भाखड़ा नांगल बांध जैसे किये गये कार्यों पर भी प्रकाश डाला।

नगर पालिका उपाध्यक्ष सौरभ जिंदल ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू का मानना ​​था बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्होंने बच्चों के कल्याण और विकास के लिए अथक प्रयास किया।उनके नेतृत्व में, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) समेत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) और भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) जैसे संस्थानों की स्थापना की गई। इस खास मौके पर लोग तमाम तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर पंडित जी को याद करते हैं

और उन्हें श्रद्धांजली देते हैं। जिनमें नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ जिंदल,विनोद पुजारी, टीकम चंद सेन, रमेश गोयल, सत्यनारायण सरसडी, सत्य नारायण बूलिया, वरिष्ठ पार्षद कुन्दन नथैया, पार्षद पंकज जैन,राम निवास मीणा, रोहित चंदेल, राजीव जैन , नीरज शर्मा, राहुल सुवालका मोती लाल ठागरिया, डा प्रेम चंद तुनगारिया,राजू पाठक अम्बा लाल मौर्य, आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *