शातिराने तरीके से दो साइकिल चोरी।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर के गौरव पथ स्थित क्लासी गिफ्ट गैलरी से मंगलवार देर शाम को शातिराना तरीके से एक-एक करके दो बच्चों की साइकिले चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए दुकान के संचालक अशोक कुमार ने बताया कि एक महिला एवं पुरुष अपनी बाइक पर बैठकर दुकान पर आए एवं मुझे बातों में लगाया इसी बीच बाहर खड़ी एक अन्य महिला द्वारा साइकिल चोरी किए जाने का वीडियो देखा गया तभी इसी महिला पुरुष ने बाहर निकाल कर अन्य एक और साइकिल चुराकर अपनी बाइक पर बैठकर रवाना हो गए । दुकान मालिक को शक होने पर तुरंत वीडियो फुटेज देखे जाने पर दोनों साइकिल चोरी का मामला देखा गया।

 

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *