दिव्यांग जनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की जरूरत :-रणवीर सिंह चौहान।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। मानव धर्म बहुदिव्यागता विद्यालय पनवाड रोड देवली में विश्व दिव्यांग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सस्था निदेशक रणवीर सिंह चौहान ने विद्यालय प्राचार्य महेश कुमार शर्मा ने बताया कि दिव्याग दिवस के उपलक्ष पर बहु दिव्यांगता विद्या में अध्ययनरत विशेष छात्र-छात्राओं के द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम में सामुहिक नृत्य एव एकल नृत्य प्रस किये गये।

संस्था निदेशक रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि इस तरह के आयोजन करके दिव्यांग जनों का मनोबल बढ़ाना, समाज की मुख्य धारा से जोडना एवं समाज में दिव्यांगता के प्रति फैली शान्तियों दूर किया जा सकता है। निदेशक ने दिव्यांगता दिवस के उद्देश्य के बारे में बताते हुए दिव्यांग छात्रों लिए रोजगार मुहैया करवाने के अवसरों पर कार्य करने के लिए सभी कार्मिकों व शिक्षण प्रशिक्षणार्थियों प्रेरित किया। कार्यक्रम में डिप्लोमा प्रथम वर्ष की छात्राओं अन्नु नीलम्, शिवानी सिद्धी, आरती के द्वारा सरस्वती वन्दना की गई। इसी क्रम में छात्राओं द्वारा विशेष भाषण RPWD ACT 2016 कृष्णा कौर UNCRPD पर डो प्रतिहार। कविता वाचन में कोमल धाकड, किरण मेहेरा ने कविता वाचन किया। इसी प्रकार सामुहिक सांस्कृतिक नृत्य में अंजली मीणा एण्ड पार्टी द्वारा नृत्य किया गया। दिव्यांगता के प्रति फैली भ्रान्तियों लेकर डिप्लोमा छात्र-छात्राओं के द्वारा नाटक के माध्यम से दिव्यांगता के प्रति जागरूकता का सन्देश दिया व पोस्टर पेन्टिंग के माध्यम से भी दिव्यागता के प्रति सन्देश दिया इसी क्रम में मूक बधिर छात्रों द्वारा नाट के मध्याम से स्वच्छता का भी सन्देश दिया।

इस दौरान संस्था के कार्यालय अधीक्षक गजेन्द्र सिंह मीणा, लेखाकार सत्यनारायण सेन, छात्र व अधीक्षक आशा शर्मा, विशेष शिक्षक बिरदी चन्द प्रजापत, मनोज गुर्जर मुकेश माली, गौरव पाराश धर्मराज धाकड, लेखराज केवट, विशेष शिक्षिका हर्षिता गौत्तम, मनिषा शर्मा एवं महाविद्यालय प्राचार्य परमेश्वर कुमार मीणा, व्याख्याता कृष्ण गोपाल सैनी, त्रिलोक कुमार बंशीवाल एवं संस्था के स कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *