देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। श्री सांवरिया सेठ गौशाला देवली गो सेवकों के अथक प्रयास और जनसहयोग से बुधवार को गौ सेवा एम्बुलेंस का आगमन हुआ। अब क्षेत्र में घायल गौ माताओं को घटनास्थल से गौशाला तक लाने में सुविधा होगी। जिस पर गौशाला परिवार के सभी सदस्यों ने गौ माता की सेवा में जरूरत पड़ने पर हमेशा सहयोग करने वाले सभी सहयोगकर्ताओं का आभार प्रकट किया व भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बरकरार रखने का निवेदन किया है।



