|

टोडारायसिंह में नि:शुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। विशाल आई केयर ट्रस्ट एवं जिला अंधता निवारण समिति, टोक के संयुक्त तत्वावधान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, टोडा राय सिंह पर नि:शुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस शिविर में वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. विशाल स्नेही एवं उनकी विशेषज्ञ टीम ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। शिविर के दौरान 175 मरीजों का नेत्र परीक्षण व उपचार किया गया। चयनित रोगियों में से पहले दिन 14 मरीजों की सफल नेत्र शल्य चिकित्सा कर लेंस प्रत्यारोपण किया गया। संस्था द्वारा सभी भर्ती मरीजों के आवास, भोजन, दवा, चश्मे आदि की व्यवस्था पूर्णत: नि:शुल्क की गई। यह शिविर ग्रामीण क्षेत्र के दृष्टिबाधित रोगियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *