महाराज का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ होगा पाद प्रक्षालन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। गणाचार्य 108 श्री विराग सागर जी महाराज एवं पटटाचार्य 108 श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के सुशिष्य श्रमण मुनि 108 श्री प्रणीत सागर जी महाराज एवं क्षुल्लक 105 श्री विधेय सागर जी महाराज का कल दिनांक 10.12.2025 बुधवार को धर्मनगरी देवली में श्री मज्जेिनेन्द्र चौबीसी एवं पंच बालयति जिन बिम्ब पंचकल्याणक महा महोत्सव एवं शीलकालीन प्रवास हेतु भव्य मंगल प्रवेश एवं भव्य आगवाणी  होने जा रहा है

पंचकल्याणक समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार जैन मोतीपुरा वाले ने बताया कि इसी जुलूस में 51 स्वागत द्वार लगाये जायेंगे एवं  श्री चंद्रप्रभु मन्दिर में भव्य स्वागत द्वार एवं भव्य पाद प्रक्षालन का कार्यक्रम रखा गया है। जूलुस बैण्ड एवं ठोल के साथ राजकीय महाविद्यालय के सामने से पेट्रोल पम्प होते हुए शहर के मुख्य मार्ग से चंद्रप्रभु मन्दिर सदर बाजार पहुंचेगा मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा एवं पाद प्रक्षालन होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *