देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। आज राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुरा प्राथमिक विद्यालय कलानाङा प्राथमिक विद्यालय रूपारेल प्राथमिक विद्यालय दूदावास में जनसेवा समिति के द्वारा छात्र छात्राओं को जर्सी व जूते वितरित किए गए।
इसमे जनसेवा समिति के सदस्य राजेंद्र प्रसाद शर्मा सत्यनारायण गोयल, घीसालाल टैलर, अनु दाधीच, श्याम लाल पारीक, प्रहलाद कुमार व अन्य सदस्यों की उपस्थिति में जनसेवा समिति द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 63 जर्सी 35 जुते मौजे विद्यार्थियों को वितरित किये गये। विद्यालय स्टाफ में बृज कंवर, निर्मला जाट व नवीन कुमार गौतम उपस्थित रहे।



