झूलते तार मामला:- शिकायत कर्ताओं को साहब व ठेकेदार की धमकी बोले मुकदमा दर्ज करवा देंगे तुम्हारे खिलाफ!

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर की विवेकानंद कॉलोनी में झूलते तारो की खबर प्रकाशित होने के बाद बिजली विभाग अधिकारी व कर्मचारी हरकत में आये और मौके पर दल बल के साथ पहुँचे। जहाँ स्थिति को देखते हुए जर्जर खंबे को हटाने के साथ ही कुछ दूरी पर तारो के सपोर्ट के लिए एक अतिरिक्त खंबा लगाने की बात कह डाली। फिर क्या था इस बात को लेकर कॉलोनी वासियों व विभाग के अधिकारी व ठेकेदार के बीच खंबा लगाने की जगह को लेकर तीखी नोक झोंक शुरू हो गई। इस दौरान विभाग के अधिकारी व ठकेदार ने अपना रोब झाड़ते हुए पीड़ित पक्ष को ही धमकाना शुरू कर दिया और बोले की ज्यादा बोलने की जरूरत नही है ऐसा तार लगा जाएंगे कि जीवन भर भुगतोगे व राजकार्य में बाधा डालने का मुकदमा भी दर्ज करवाने तक की बात कह डाली।

इससे साफ जाहिर होता है कि अफसरशाही आमजन पर किस कदर हावी है। इसका अर्थ तो यही हुआ कि लोकतंत्र में आम आदमी को अपनी बात रखने का भी अधिकार नही रहा। इस मामले को लेकर आमजन में गहरा रोष व्याप्त है। वही इस प्रकार का आचरण करने वाले अधिकारी व ठेकेदार पर सख्त कार्यवाही करने की मांग की जा रही है। उक्त प्रकरण को लेकर लोगो ने उपखंड अधिकारी को भी शिकायत की है। पीड़ित लोगो ने बताया कि आगामी दो दिनों में बिजली विभाग के द्वारा समस्या का उचित समाधान नही किये जाने व अभद्रता के लिए माफी नही मांगने पर टोंक जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

 

इनका कहना है….
में मामले की जानकारी लेकर संज्ञान लेती हूं
उपखंड अधिकारी-रूबी अंसार।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *