वेटरनरी महाविद्यालय आर. आर. में ‘पोंगल उत्सव’ का भव्य आयोजन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। आर.आर. कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंस, देवली में कृषि और पशुधन की समृद्धि के प्रतीक, ‘पोंगल’ के पावन अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल एवं निदेशिका नीलू अग्रवाल रही। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आर.एस. राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि एक पशु चिकित्सक के लिए केवल चिकित्सा ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे ग्रामीण संस्कृति और किसानों की भावनाओं को समझना भी अनिवार्य है।उत्सव की शुरुआत सुबह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई, जिसमें चावल, दूध और गुड़ से प्रतीकात्मक पोंगल व्यंजन तैयार किया गया व जैसे ही बर्तन से दूध उफनकर बाहर गिरा, सभी ने “पोंगल-ओ-पोंगल” के जयघोष से वातावरण को हर्षोल्लास से भर दिया 

साथ ही कॉलेज की डेयरी फार्म की गायों और बैलों को नहलाकर, उनके सींगों को रंगकर और उन्हें माला पहनाकर उनकी पूजा की गई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में लोक नृत्य और गीतों की प्रस्तुति दी। यह आयोजन महाविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के संयुक्त प्रयास से सम्पन्न हुआ और कार्यक्रम का समापन सभी छात्रों और स्टाफ के बीच प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *