सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग अजमेर के आदेशों की नहीं हो रही पालना,सौंपा ज्ञापन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। गुरुवार को चांदनी ग्राम वासियों ने उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंप कर सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग अजमेर के आदेशों की पालना की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि पंजीकृत प्रन्यास श्री श्री 1008 हिंगलाज मातेश्वरी चांदली माताजी ट्रस्ट तहसील देवली जिला टोंक के संदर्भ में एक पत्र सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग अजमेर से उपखंड अधिकारी देवली के नाम आया है जिसमें तहसीलदार व सक्षम अधिकारी को ट्रस्ट का अध्यक्ष नियुक्त कर अस्थाई समिति के माध्यम से मंदिर का प्रबंधन व संचालन करवाने की बात कही गई है। मंदिर के बैंक खाते का संचालन भी उक्त अस्थाई समिति के सदस्य जिन्हें इस कार्य हेतु अधिकृत किया है उनके माध्यम से किया जाना चाहिए। यह पत्र प्रकरण नंबर ट्रस्ट/ देव /2024/ 376 दिनांक 7. 3.2025 जारी अधीन हस्ताक्षर गिरीश कुमार बच्चानी सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग द्वारा जारी हुआ था। इसे लगभग दो महीने हो गए हैं अतः उक्त आदेश की जल्द से जल्द पालन की जाए ताकि देवस्थान के स्थान पर किसी प्रकार का कोई वाद विवाद एवं शांति भंग की संभावना नहीं बन सके। ज्ञापन देने वालों में महावीर प्रसाद शर्मा, रामेश्वर धाकड़, भंवरलाल नागर, राजू लाल नागर, जगदीश लाल धाकड़, दुर्गा लाल व  मनीष समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *