देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजकीय यूनानी औषधालय, देवली टोंक में यूनानी विभाग के उप निदेशक डॉ. हनुमान प्रसाद ने औचक निरीक्षण किया,उप निदेशक द्वारा औषधालय का गहनता से निरीक्षण करते हुए चिकित्सक एवं स्टाफ की उपस्थिति, पंजिकाएं, स्टॉक रजिस्टर, दवा वितरण, साफ -सफाई और रिकॉर्ड का निरीक्षण किया और मरीजों के लिए पर्याप्त सुविधाए और परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिये, निरीक्षण के दौरान राजकीय आयुर्वेद औषधालय देवली के प्रभारी डॉ. पी. एल जांगिड़, यूनानी चिकित्सा प्रभारी डॉ मोहम्मद रोशन, आयुर्वेद चिकित्सक डॉ ललिता मीणा, वरिष्ठ आयुर्वेदिक कंपाउंडर हीरा लाल बैरवा, यूनानी कंपाउंडर रामनिवास सैन आदि उपस्थित रहे।




