वरिष्ठ नागरिक अभिनन्दन समारोह सम्पन्न,50 नागरिको को किया सम्मानित।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। मानव सेवा संकल्प संस्थान के तत्वधान मे रविवार को स्थानीय जगदीश धाम देवली में नगर के 50 श्रेष्ठ नागरिक जिनकी उम्र 80 वर्ष से अधिक थी उनका अभिनंदन, समारोह पूर्वक किया गया। समारोह कि अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष प्रेमचन्द्र शर्मा ने किया मुख्य अतिथि उपजिला कलेक्टर रूबी अंसार, एवं विशिष्ट अतिथि उप पुलिस अधीक्षक हेमराज चौधरी रहे । कार्यक्रम का शुभारम्भ मंच पर आसीन अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माला पहना एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों का स्वागत माला साफा एवं शॉल देकर किया गया।

संस्थान के महामंत्री अशोक कुमार दूबे ने संस्था के उद्देश्य एवं गति विधियों पर प्रकाश डाला। समारोह में संस्था के संरक्षक के .आर. कमलेश ने भी अपने विचार प्रकट किये। मुख्य अतिथि उपजिला कलेक्टर रूबी अंसार एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस उपाधीक्षक हेमराज चौधरी ,के .आर. कमलेश रमेश जिंदल , प्रेमचन्द्र शर्मा शिव लाल चौधरी द्वारा शहर के श्रेष्ठ नागरिकों को शॉल, माला एवं अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा,राजकुमार कोठारी ,नेमकुमार सुराणा, किशन मित्तल,उपाध्यक्ष बद्रीलाल चौधरी, भंवरलाल शर्मा,अशोक माहेश्वरी, सचिव सुमित गौतम,गोपाल, राकेश ओसवाल,शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम कुशल संचालन राजकुमार कोठारी द्वारा किया गया अध्यक्ष प्रेमचन्द्र शर्मा ने अतिथियों का धन्यवाद देकर कार्यक्रम के समापन कि घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *