देवली:-(बृजेश भारद्वाज) 10वी बोर्ड मे जिले मे सर्वोच्च परिणाम के साथ शिव पब्लिक स्कूल की 4 छात्राओं ने किया नया कीर्तिमान स्थापित जिले में सर्वाधिक शिव पब्लिक स्कूल की 4 छात्राओं का पद्माक्षी अवार्ड में चयन साथ ही छात्रा अक्षरा गुर्जर राजस्थान मे MBC वर्ग प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन छात्रा अक्षरा गुर्जर 98.33%,लक्की मीणा 96.17%,जितेंद्र बैरवा 96%, अक्षय चोधरी 95.50%,हिमांशु चोधरी 95.50%, लक्की बराला 95.17% व 21 विद्यार्थियों के 90% से अधिक अंक प्राप्त कर जिले व राज्य मे नाम रोशन किया है तथा अनादि जैन, निकिता मीणा एवं सिमरन मीणा ने इंदिरा प्रियदर्शिनी अवार्ड(पद्माक्षी ) में अपना चयन करवा के अपने परिवार का व पूरे विद्यालय और समाज का नाम रोशन किया है। शिव पब्लिक स्कूल से हर वर्ष इंद्रा प्रियदर्शिनी पुरस्कार पद्माक्षी अवॉर्ड में चयन होता आया ह। शिव पब्लिक स्कूल जिले का व राजस्थान का उत्कृष्ट परिणाम देने वाला विद्यालय बनता जा रहा है, छात्रा अनादि जैन ने दसवीं बोर्ड में भी 98’50% अंक प्राप्त कर विद्यालय व परिवार का नाम रोशन किया था छात्रा अनादि जैन को विद्यालय परिवार द्वारा भी स्कूटी व लैपटॉप दिया जाएगा। शिव पब्लिक शिक्षा समिति द्वारा भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन हेतु मोटरसाइकिल, स्कूटी ,लैपटॉप ,टैबलेट्स ,रेंजर साइकिल देकर सम्मानित किया जाता है। छात्राओं को इस सफलता पर सरकार के द्वारा 100000 नकद एवं स्कूटी उपहार स्वरूप प्रदान की जाएगी। इन बेटियों की सफलता उस दीपक के समान है, जो स्वयं प्रकाशमान होकर अनेक और दीपों को जलाने की प्रेरणा देता है। छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय संस्था परिवार निदेशक एवं अपने परिवार को दिया है। शिव शिक्षा समिति सरोली के निदेशक डॉ. शिवजीलाल चौधरी के मार्गदर्शन में तैयार हो रही ये प्रतिभाएँ समाज के लिए गौरव का विषय हैं। इस खुशी में छात्राओं का शिव शिक्षा समिति द्वारा सम्मान किया गया। उक्त अवसर पर ऋषिपाल गुर्जर पवन माहेश्वरी शंकर बराला भंवर गुर्जर घासी लाल एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा ।





