देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय एग्रीकल्चर कॉलेज में आज खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की डायरेक्टर नीलू अग्रवाल , प्रबंधक निदेशक राकेश पाराशर, वेटनरी कॉलेज के एसोसिएट डीन डॉ आर एस राठौड़, कृषि महाविद्यालय के एसोसिएट डीन डॉ अंकित चौकड़ीवाल,ओजस अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं तथा इससे अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। कार्यक्रम के खेल प्रभारी शिवशंकर चौहान के निर्देशन में विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया।
प्रथम दिन प्रतियोगिताओं में रस्साकशी, भालाफेंक, गोला फेंक, चक्काफेंक जैसे रोचक खेल शामिल रहे। सभी खेलो का संचालन डॉ बी एस मीणा, डॉ आर सी सावल, राजू लाल धाकड़ के द्वारा किया गया। सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे जोश व उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कॉलेज की समस्त फैकल्टी एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पूरे परिसर में खेल भावना, प्रतिस्पर्धा और आनंद का वातावरण देखने को मिला। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक और यादगार साबित हुआ तथा भविष्य में भी ऐसे खेल कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया गया।



