देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजस्थान शिक्षक संघ (शे.) देवली शाखा ने सितम्बर 2023 में नियुक्त करीब 5000 तृतीय श्रेणी शिक्षकों (शारीरिक शिक्षक सहित) के परिवीक्षा काल सितम्बर 2025 में पूरा होने के बावजूद स्थाईकरण न होने पर शिक्षा सचिव को सी बी ई ओ देवली के माध्यम से ज्ञापन सौंपा है। ब्लॉक अध्यक्ष शिशुपाल चौधरी ने बताया कि डिग्री सत्यापन और विकलांग शिक्षकों की जांच के नाम पर विलंब हो रहा है
जिससे शिक्षकों को नियमित वेतनमान नहीं मिल पा रहा। संगठन ने मांग की है कि एक माह में सभी सत्यापन पूर्ण कर स्थाईकरण आदेश जारी किए जाएं। अन्यथा प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। मंत्री कैलाश शर्मा ने कहा कि राजस्थान शिक्षक संघ (शे.) शिक्षकों के हक के लिए संघ दृढ़ संकल्पित है। ज्ञापन देने में शंकर हाडा, सत्य प्रकाश माहेश्वरी, पप्पू लाल प्रजापत, राजेश मीणा समेत कई शिक्षक उपस्थित थे।


