|

दो अलग-अलग खेतों से फसल, खाद और कॉपर केबल चोरी, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। देवली गाँव निवासी एक किसान के दो अलग-अलग खेतों को चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए खाद, कॉपर केबल, कृषि उपकरण और तिल्ली की फसल चोरी कर ली। घटना के संबंध में पीड़ित किसान ने पुलिस थाना देवली में मामला दर्ज कराकर उचित कार्रवाई की मांग की है। ​मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित जिनेन्द्र कुमार जैन पुत्र लालचंद (निवासी- देवली गाँव) के दो स्थानों पर खेत स्थित हैं। पहला खेत दोलाई तालाब के नीचे स्थित है, जहाँ से चोरों ने खाद की 2 बोरी (DAP), लगभग 80 मीटर कॉपर केबल तथा तगारी व फावड़ा (कृषि उपकरण) पार कर दिए। ​वहीं, पीड़ित का दूसरा खेत ठगरिया रोड, देवली गाँव में स्थित है, जहाँ से चोरों ने तिल्ली की तैयार फसल को झाड़कर चोरी कर लिया। ​पीड़ित किसान जिनेन्द्र कुमार ने बताया कि दोनों खेतों से हुई चोरी की सामग्री और फसल की अनुमानित कीमत लगभग तीस हजार रुपये है। पीड़ित ने देवली पुलिस थानाधिकारी को लिखित शिकायत देकर मामला दर्ज करने और अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *