पानी की पाइप लाइन लीकेज,रिपेयरिंग की दरकार।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर के पेट्रोल पंप चौराहे पर पिछले बीस दिनों से पानी की पाइप लाइन लीकेज है जिससे पानी बहने से फिसलन हो रही है वही पानी की व्यर्थ बर्बादी हो रही है। ज्ञात रहे कि पेट्रोल पंप चौराहा शहर का अति व्यस्त क्षेत्र है जहाँ हमेशा भीड़भाड़ रहती है। पानी लीकेज होने के कारण लोगो को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगो ने बताया कि विभाग को सूचित करने के बावजूद उक्त समस्या का निराकरण नही हो पा रहा है। जलदाय विभाग के अधिकारी जनता की समस्या की ओर ध्यान नही दे रहे है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विभाग को इस ओर ध्यान देकर जल्द ही जनता को राहत प्रदान करनी चाइये।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *