देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। अखिल राजस्थान लखेरा महासभा (रजिस्टर्ड), जयपुर द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया है। इसमें देवली से 3 जनों का मनोनयन किया गया । सर्वसम्मति से हुए इस चुनाव में देवली निवासी मनीष लक्षकार (इटुंडा) को अखिल राजस्थान लखेरा युवा संगठन में सांख्यिकी मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार देवली निवासी राजकुमार बागड़ी (शकरगढ़ )को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि देवली गांव (देवली) निवासी रमेश लक्षकार को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है। यह जानकारी राजकुमार लक्षकार देवली, मीडिया प्रभारी अखिल राजस्थान लखेरा महासभा रजिस्टर्ड जयपुर ने दी।


