अल्लाह के तरफ़ से ईद रोजो का तोहफ़ा:-रज़ा संभली।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर में ईदुल फ़ितर का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर में ईद का चांद नजर आते ही ईद की खुशियों को परवाज़ मिली। अल फज्र से ही मुस्लिम मोहल्लों में ईद की रौनक देखने को मिली। नए परिधान पहन खुशबू ओ से लबरेज़ हो कर मुस्लिम भाइयों का कारवां ए अमन वादी ए अमन ईदगाह मस्जिद पर पहुंचा। वहां जामा मस्जिद के शाही इमाम हाफ़िज़ कारी आमान रज़ा संभली ने तकरीर करते हुए कहा कि यह पर्व इम्तहान के बाद जो रिज़ल्ट आता है। उसी तरह यह अल्लाह के तरफ़ से ईद रोजो का तोहफ़ा है। उन्होंने कहा कि हमें अल्लाह और उसके रसूल सल्ल्लाहु अलैहि वसल्लम के बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। और ग़रीब यतीमो बेवा, अपाहिजो एवम् वंचित तबकों की भी खूब मदद करनी चाहिए। शाही इमाम ने मोमिनों से आह्वान किया कि आप को उत्तम व्यवहार करना चाहिए चाहे वो किसी भी जाति धर्म से ही क्यों ना हो।

ईदुल फ़ितर की नमाज के बाद खुतबा दिया वतन की खुशहाली विश्व कल्याण,विश्व शांति समृद्धि अमन सौहार्द्र अच्छी वर्षा हेतु खुदा से दुआएं खैर की गई। बाद दुआ के शाही इमाम ने अवाम को ईद की मुबारक पेश की और गले मिल कर इद मुबारक दी, उन्होंने उपखंड प्रशासन, पुलिस प्रशासन का शुक्रिया अदा किया। सुबह से दावतों का दौर प्रारंभ हुआ जो देर रात तक चला। इस दौरान मोमिन भाईयो के साथ साथ उनके गैर मुस्लिम दोस्तों ने भी ईद के विशेष लजीज व्यंजन शीर खुरमा, खीर -सिवइयां, हलीम, कवाब, खुबानी का मीठा, शीर मॉल, बिरयानी का लुत्फ़ उठाया। उक्त जानकारी समाज के प्रवक्ता हारून अंसारी मोहम्मद इदरीस द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *