देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। सोमवार को स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली गांव में साइकिल वितरण एवं कक्षा 12वीं की टॉपर छात्राओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य सीता साहू ने बताया कि सत्र 2025-26 की कक्षा 9वी की 14 छात्रों को साइकिल वितरण की गई वहीं कक्षा 12वीं की टॉपर प्रिया गुर्जर 94%,अंकित गुर्जर ने 88.20% एवं करिश्मा मीणा ने 88% अंक प्राप्त कर विधालय व क्षेत्र का मान बढ़ाया था। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अजय पाल सिंह, विशिष्ट अतिथि बिहारी लाल जगरवाल, एसडीएमसी सदस्य भूरे खां एवं अभिभावक गण के साथ ही समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।





