देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। आज रा ऊ मा वि देवडावास देवली टोंक मे आज प्रधानाचार्य जय कुमार जैन के नेतृत्व मे शाला के सभी छात्र छात्राओं व शिक्षकों ने देवडावास गाँव में एक रैली निकालकर सरकारी विद्यालय में अधिक से अधिक प्रवेश दिलाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर सभी छात्र छात्राओं ने हाथो में तखतिया लेकर व नारे बुलवाकर प्रवेश हेतु ग्रामीणों को जागरूक किया इस अवसर पर रघुनंदन पंचोली व्याख्याता सुवा लाल रेगर व्याख्याता डा. ज्योति वर्मा रामदयाल बैरवा व अ देवनारायण गूजर दोलत सिंह चौहान प्रभात चोधरी झीलमवती शारीरिक शिक्षक छीतर लाल सैनी ममता मूनदडा ममता शर्मा आदि कार्मिक उपस्थित थे यह जानकारी शाला मीडिया प्रभारी शिक्षक तुलसी राम गोतम ने दी।



