निकाय चुनाव के लिए जी-जान से मेहनत करें कार्यकर्ता :- मनोज शर्मा।

भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस।

 

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल देवली द्वारा पार्टी का 47 का स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस को लेकर सभी कार्यकर्ताओं ने अपने घर और प्रतिष्ठान पर पार्टी का झंडा लगाया। उसके बाद शहर मंडल के द्वारा संगोष्ठी का आयोजन शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन (डाबर) की अध्यक्षता में किया गया एवं इस मौके पर शीला राजकुमार मीणा एसटी मोर्चा प्रदेश मंत्री मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस संगोष्ठी में सर्वप्रथम भारत माता ओर पार्टी के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की गई। वहीं मीणा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी और पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के इतिहास व रीति नीति से अवगत कराया व राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए आव्हान किया। इस दौरान युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष मनोज शर्मा ने आने वाले निकाय चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं से जी-जान से मेहनत कर जुट जाने की बात कही। इस संगोष्ठी में वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व आई ए एस शिवजी राम प्रतिहार, नवल चतुर्वेदी ,मोहनलाल बच्चेतियां ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री उमाशंकर खूंटेटा ने किया। इस अवसर पर युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष मनोज शर्मा,मंडल उपाध्यक्ष दिनेश जैन, पार्षद लोकेश लक्षकार,युवा मोर्चा जिला मंत्री अजय सिंह,मंत्री नवनीत धाकड़, मुकेश मीणा, किशन बेरवा ,राजकुमारी सेन, युवा नेता सुमित गौतम,कुलदीप सेन,वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र साहू, लोकेश सेन, नीरज जैन, शिवराज साहू, राजेश मल्होत्रा, हनुमंत सिंह,भंवर जांगिड़,राजू विश्वास सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *