हृदय रोग से संबंधित समस्याओं हेतु सुपरस्पेशलिस्ट परामर्श,रविवार को।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। अब आपके शहर देवली में नारायणा हॉस्पिटल प्रताप नगर, सांगानेर, जयपुर के अनुभवी चिकित्सक डॉ अंशु काबरा(एडिशनल डायरेक्टर-कार्डियोलॉजी) की सेवाएं आगामी रविवार,यानी कल 19 अप्रैल को ममता सर्कल, देवली स्थित जैन मेडिकल एंड जनरल स्टोर पर दोपहर 1 से 3 बजे तक उपलब्ध होगी। जहाँ हृदय रोग से संबंधित समस्याओं हेतु सुपरस्पेशलिस्ट का परामर्श मिलेगा। चिकित्सक ने बताया कि सीने में दर्द, भारीपन, घुटन अथवा दबाव,पैरो में सूजन व वजन बढ़ना सांस फूलना, अत्याधिक पसीना आना एवं थकान असामान्य धड़कन,उच्च ब्लड प्रेशर एवं कोलेस्ट्रॉल, रात को लगातार खाँसी आना आदि लक्षण ह्रदय रोग से जुड़े हो सकते है। जिस इंसान को उक्त लक्षण हो यहाँ चिकित्सक से परामर्श ले सकते है। समय पर सजगता ही आपातकाल की स्थिति से बचाव कर सकती है। अधिक जानकारी के लिए नरेंद्र सिंह से 8696007399 मोबाइल नंबर पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *