माहेश्वरी महिला मंडल ने मनाया लहरिया तीज महोत्सव।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा निजी होटल में तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष वंदना तोषनीवाल  ने बताया कि महोत्सव में वरिष्ठ महिलाओं के लिए “मिसेज  तीज कॉन्टेस्ट एवं जूनियर महिलाओं के लिए “मिसेज लहरिया क्वीन” कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में मंजू तोतला को मिसेज तीज तथा जूनियर वर्ग में सोनल  बांगड़ को मिसेजलहरिया क्वीन चुना गया। तीज महोत्सव के अवसर पर सभी महिलाएं बेहद खूबसूरत अंदाज में सज-धजकर एवं रंग-बिरंगे लहरिया परिधानों में पहुंचीं। कार्यक्रम में कमलेश मूंदड़ा एवं रेखा मालपानी ने शिव-पार्वती का मनमोहक रूप धारण किया, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में महिलाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न गेम्स, सरप्राइज क्वेश्चंस एवं ढेर सारे आकर्षक पुरस्कार रखे गए, जिनका सभी ने खूब आनंद लिया। कार्यक्रम की संयोजिकाएं सोना झंवर, शुभा मालू, नीतू सोमानी, नेहा लाठी एवं सोनू जाजू रहीं। कार्यक्रम का सुंदर संचालन सविता मालू ने किया। इस अवसर पर सुधा मालपानी, कलावती आगीवाल, सीता सोमानी, आशा बिरला, मधु मालू, भंवरी देवी मालू, किरण मालू, शांति देवी सोमानी, आशा लीला मालपानी, सुमन मालपानी ,सहित लगभग 50 महिलाएं उपस्थित रहीं। महोत्सव में महिलाओं ने उत्साह, उमंग और आपसी सौहार्द के साथ भाग लिया तथा तीज की खुशियों को यादगार बनाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *