अष्टम पोषण पखवाड़ा मनाया गया,टीबी और लाइलाज बीमारियों की जानकारी साझा की।

देवली/मालपुरा:-(बृजेश भारद्वाज)। सिन्धोलिया पंचायत स्थित योगी का नाडा में आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में आज शनिवार सुबह अष्टम पोषण पखवाड़ा आयोजित किया गया कार्यक्रम में महिला सुपरवाइजर एलएस शबनम सिद्दीकी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेखा दाधीच के नेतृत्व में बच्चों को पोषण के बारे में बताया गया इसमें ग्राम वासियों व ग्रामीणो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
एलएस शबनम सिद्दीकी ने बच्चों को टीबी और लाइलाज बीमारियों की जानकारी देते हुए मोबाइल के प्रयोग से बचने के लिए कहा आज मोबाइल के अधिक प्रयोग से बालकों के आंखों की बीमारियां देखने को मिलती है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेखा दाधीच ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है इसलिए संतुलित भोजन हरी सब्जियां का प्रयोग करना चाहिए उपस्थित बालको को खेलों के प्रति रुचि उत्पन्न कर प्रेरित किया कार्यक्रम में मंच संचालन हेमा योगी ने किया अंत में ललिता जैन ने महिला सुपरवाइजर शबनम सिद्दीकी का आभार व्यक्त किया उत्तरा विजय , राधे कंवर हेमा जोगी कार्यक्रम में उपस्थित रही यह जानकारी शारीरिक शिक्षक सीताराम शर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *