Deolikhabarexpress

आर.आर. कॉलेज द्वारा पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, उद्देश्य रहा जनजागरूकता बढ़ाना।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। आर.आर. कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंस, सिरोही तहसील देवली-टोंक द्वारा ग्राम क्षेत्र में पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में कॉलेज के विद्यार्थियों एवं चिकित्सकों की टीम ने भाग लेकर पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की निर्देशिका नीलू अग्रवाल के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। शिविर के दौरान पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण एवं रोगों की रोकथाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस शिविर का मुख्य (उद्देश्य) लोगों को पशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा निःशुल्क जांच एवं उपचार सुविधा उपलब्ध कराना था। विद्यार्थियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और ग्रामीण क्षेत्र में पशु चिकित्सा सेवाएँ प्रदान कर व्यावहारिक ज्ञान अर्जित किया। ग्रामीणों ने शिविर का भरपूर लाभ उठाया तथा कॉलेज की इस पहल की सराहना की।अंत में कॉलेज परिवार ने सभी सहयोगियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top