Deolikhabarexpress

मंदिर पर कलश,मूर्तियां स्थापना, शिव पुराण कथा व विशाल भंडारे के प्रस्ताव पर बैठक में सहमति।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। देवली शहर के छतरी चौराहा स्थित शिव मंदिर पर जून माह में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस बाबत मीटिंग का आयोजन हुआ। उल्लेखनीय है कि नगर पालिका देवली द्वारा लाखों रुपए की लागत से मंदिर का जीर्णोद्धार और निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया था। मंदिर के इस नव स्वरूप को साकार रूप देने के लिए मंदिर पर कलश एवं मूर्तियां स्थापना, शिव पुराण कथा के आयोजन कराने और विशाल भंडारे का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर कमेटी के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अपनी मुहर लगा दी है। जानकारी के अनुसार इसके लिए आगामी दिनों में एक बैठक ओर होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top