(बृजेश भारद्वाज)। आर्ट ऑफ़ लिविंग ब्यूरो ऑफ़ कम्युनिकेशन राजस्थान जयपुर के जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर की कार्यशाला श्री श्री रविशंकर आश्रम जयपुर में नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर मनीषा ठाकुर के सानिध्य में संपन्न हुई। बैठक में विशेष रूप से यह निर्णय लिया गया कि वर्तमान में मीडिया कर्मी अत्यधिक दबाव और तनावपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करते रहते हैं। सभी मीडिया कर्मी इन तनावपूर्ण परिस्थितियों के बीच तनाव मुक्त रहकर कार्य करें, इस हेतु मीडिया कर्मियों के लिये निःशुल्क हैप्पीनेस कोर्स आयोजित किये जायें।
नेशनल मीडिया कोर्डिनेटर मनीषा ठाकुर ने कहा कि मीडिया कोर्डिनेटर संस्था एवम मीडिया हाउस के बीच सेतु की तरह होते है। पत्रकारों से निरन्तर सकारात्मक संवाद बनाये रखना और समय पर सही जानकारी उपलब्ध कराना व समाचारों में सत्यता और स्पष्टता होनी आवश्यक है। कार्यशाला में समाचार संपादन, मीडिया से बेहतर समन्वय स्थापित करना, प्रेस विज्ञप्ति जारी करना व आर्ट ऑफ लीविंग के विभिन्न सेवा प्रकल्पों को समाचारों के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाने के लिए भी मार्ग दर्शन दिया गया। वर्तमान सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया के दौर में जिम्मेदारी व विश्वसनीयता के साथ समाचार प्रस्तुत करने पर भी विचारविमर्श किया गया। कार्यशाला में आर्ट ऑफ लिविंग के जिला टोंक के कोऑर्डिनेटर नवल किशोर पारीक अलवर से नरेंद्र भूटानी, जोधपुर के शिवानी व्यास, जयपुर से तृप्ति राठौर और संजय वर्मा ज उपस्थित थे।






