सखी सहेली देवली की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। रविवार को माँ वैष्णो देवी होटल में सखी सहेली देवली की नवीन कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। सखी सहेली शाखा सदैव सामाजिक एवं सेवा कार्यों में सक्रिय रहकर समाजहित में विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का संचालन कर रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश के पूजन एवं वंदना के साथ हुआ। समिति द्वारा कमलेश मूंदड़ा को अध्यक्ष, वंदना तोषनीवाल को सचिव, मोनिका सुराणा को कोषाध्यक्ष, निधि गर्ग को उपाध्यक्ष, वर्षा सोनी को संपादक, बबीता गोयल को सह सचिव, इंद्रा सोनी को पर्यावरण प्रमुख, माया अजमेरा को बाल विकास प्रमुख, नीलम गुप्ता को महिला सशक्तिकरण प्रमुख, स्मिता शर्मा को नेत्रदान एवं देहदान प्रमुख, डॉ. कल्पना जिंदल को रक्तदान एवं अंगदान प्रमुख, सुनीता गोयल को संस्कार एवं संस्कृति प्रमुख, मीनू जिंदल को संबंध समन्वय प्रमुख, मोनिका जैन को तकनीकी प्रमुख, रिंकू मंगल को जनसंपर्क प्रमुख, शिल्पा सोनी को कार्यालय संगिनी, सुशीला टाक को परामर्शदाता प्रभारी, शारदा बालसोरा को सांस्कृतिक प्रभारी तथा नीलम मंचंदा को संरक्षिका के रूप में सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। निवर्तमान अध्यक्ष नीतू मंगल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि समस्त कार्यकारिणी का चयन समिति द्वारा सर्वसम्मति एवं निर्विरोध किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी सखी सहेली देवली के सेवा कार्यों, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सरोकारों एवं जनकल्याण की गतिविधियों को पूरी निष्ठा, समर्पण एवं टीम भावना के साथ आगे बढ़ाएगी। इस अवसर पर उषा जिंदल, सुशील गर्ग, वर्षा मालू, सुमन माहेश्वरी, डिंपल गोयल, इंदु गर्ग एवं सीमा जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। समारोह उत्साह, सौहार्द एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *